बर्मिंगम ऑस्ट्रेलियाई कोच का मानना है कि स्टीव स्मिथ भारतीय कप्तान विराट कोहली की तरह ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट की दोनों पारियों में स्मिथ के शतक के बाद लैंगर ने उन्हें कोहली की बराबरी का बल्लेबाज बताया। लैंगर ने कहा कि स्मिथ को श्रेय जाता है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्पिनर के रूप में की और फिर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने। ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा, ‘जब वह (स्मिथ) पहली बार आए तो लेग स्पिनर थे, गैरपारंपरिक... (सभी ने सोचा) हमें नहीं लगता कि यह टीम में जगह बना पाएंगे। इसके बाद वह चले गए (और फैसला किया) मैं लेग स्पिनर नहीं बनना चाहता, मैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनना चाहता हूं।’ पढ़ें, लैंगर ने कहा, ‘इसके बाद उन्होंने स्वयं को बदला और वह विराट के साथ दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उन्हें इसका पूरा श्रेय जाता है।’ कोच ने कहा, ‘पिछले सत्र में मैंने कहा था कि जिन्हें मैंने देखा उनमें विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं लेकिन ये (स्मिथ की पारियां) किसी और स्तर की थीं।’ कोहली फिलहाल आईसीसी में टॉप पर हैं जबकि स्मिथ पहले टेस्ट में दो शतक के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण एक साल के अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध के बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे स्मिथ ने पहली पारी में 144 और दूसरी पारी में 142 रन बनाए जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 251 रन से जीत दर्ज की। पढ़ें, बायें हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज लैंगर ने स्मिथ को टीम के लिए समस्या का समाधान करने वाला बताया जिसे घंटों बल्लेबाजी करना पसंद है। लैंगर ने ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन की भी तारीफ की जिन्होंने दूसरी पारी में 49 रन पर 6 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2TjQpFL






0 comments:
Post a Comment