Thursday, August 8, 2019

देखें: जब क्रिस गेल साथ डांस करने लगे कैप्टन कोहली

नई दिल्लीभारतीय टीम और वेस्ट इंडीज के बीच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया पहला वनडे बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। मैच में टीम इंडिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया था। बारिश के खलल के कारण मैच में सिर्फ 13 ओवर का खेल हो पाया, जिसमें वेस्ट इंडीज ने एक विकेट पर 54 रन बनाए। इस मैच का एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली डांस करते दिख रहे हैं। इस विडियो में विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रैंचाइज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर () के पूर्व साथ के साथ डांस करते दिख रहे हैं। एक और रोचक चीज यह देखने को मिल रही है कि विराट के साथ कुछ ग्राउंड स्टाफ भी डांस कर रहे हैं। बता दें कि कैरेबियाई क्रिकेटर क्रिस गेल और विराट कोहली कभी एक ही आईपीएल टीम का हिस्सा रहे। बीसीसीआई ने भी इस दौरान की तस्वीरें शेयर की हैं। विराट कोहली के साथ केदार जाधव भी नाचते दिख रहे हैं, जबकि अन्य खिलाड़ी इस मोमेंट का लुत्फ लेते दिखे। उल्लेखनीय है कि मैच शुरू होने से पहले और बाद में भी लगातार बारिश होती रही, जिसके कारण मैच रद्द करना पड़ा। मैच शुरू होने से पहले ही बारिश हो रही थी और दो घंटे के विलंब के बाद जब मुकाबला शुरू हुआ तो इसे 43 ओवर का कर दिया गया। वेस्टइंडीज ने हालांकि जब 5.4 ओवर में बिना विकेट खोए 9 रन बनाए थे तो दोबारा बारिश आ गई और इस बार मैच को शुरू होने पर 34 ओवर का किया गया। दोबारा मैच शुरू होने पर हालांकि वेस्ट इंडीज ने जब 13 ओवर में एक विकेट पर 54 रन बनाए थे तो फिर तेज बारिश होने लगी और मैच रोकना पड़ा जो दोबारा शुरू नहीं हो पाया। इस समय सलामी बल्लेबाज एविन लुईस 40 जबकि शाई होप छह रन बनाकर खेल रहे थे। सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल 31 गेंद में चार रन बनाकर पविलियन लौटे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33pyBgL
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support