Friday, August 23, 2019

धोनी पर उठाया सवाल, बात बिगड़ी तो दी सफाई

नई दिल्लीक्रिकेटर को उस वक्त सोशल मीडिया पर सफाई पेश करनी पड़ गई, जब धोनी पर दिए गए उनके एक बयान का विरोध होने लगा। दरअसल, मीडिया में एक खबर चल रही थी कि मनोज तिवारी ने पूर्व भारतीय कप्तान पर सिलेक्टरों को कड़े फैसले लेने की बात कही है। धोनी के फैन्स मनोज तिवारी के इस बयान पर उन्हें ट्रोल करने लगे। इसके बाद तिवारी ने खुद ट्वीट कर सफाई पेश करनी पड़ी। धोनी की कप्तानी में ही इंटरनैशनल लेवल पर डेब्यू करने वाले बंगाल के इस खिलाड़ी ने लिखा- इंटरनेट पर आप जो कुछ पढ़ते हैं उस पर सिर्फ इसलिए भरोसा मत करिए, क्योंकि वहां एक तस्वीर और बयान है। इंटरनेट पर बयानों के साथ मुश्किल यह है कि वे कभी भी प्रमाणिक नहीं हो सकते हैं। खामोशी को कभी गलत बयान नहीं कह सकते हैं। क्या था मनोज का बयान? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मनोज तिवारी ने अपने बयान में कहा था- धोनी ने टीम इंडिया के लिए काफी कुछ किया है। उन्होंने टीम के लिए उम्दा योगदान भी दिया है, लेकिन मेरा मानना है कि सिलेक्टर्स को अब कड़े फैसले लेने की जरूरत है। भले ही विराट कोहली कह रहे हैं कि उनको धोनी की अब भी जरूरत है, लेकिन अब हौसल दिखाने का समय और कड़े कदम उठाना जरूरी है। उनके इस बयान पर फैन्स उन्हें ट्रोल करने लगे, जिसके बाद मनोज तिवारी ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए पहले वाले बयान की प्रमाणिकता पर सवाल उठाया और उस पर भरोसा नहीं करने की बात कही। बता दें कि माना जा रहा था कि वनडे वर्ल्ड कप के बाद एमएस धोनी क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। खराब प्रदर्शन की वजह से पूर्व क्रिकेटरों ने भी उन्हें रिटायरमेंट की सलाह दी थी। ऐसा है मनोज तिवारी का करियर बंगाल रणजी टीम की कप्तानी करने वाले मनोज तिवारी ने भारतीय टीम के लिए 3 फरवरी, 2008 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था, जबकि आखिरी मैच 14 जुलाई, 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला। इस दौरान 12 वनडे में उन्‍होंने 26 के औसत से 287 रन बनाए। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। उन्‍होंने अपने इंटरनैशनल T-20 करियर में कुल 3 मैच खेले और 15 रन बनाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MzEtPE
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support