नई दिल्ली आपने क्रिकेट के मैदान पर कई शानदार कैच देखे होंगे। ऐसे भी कई मौके आए होंगे जब दर्शकों द्वारा लपके गए किसी कैच ने आपका दिल जीत लिया होगा। लेकिन शायद ही आपने ऐसा कोई कैच देखा हो। इस कैच को देखकर पहली बार आपको यकीन ही नहीं होगा। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कॉमेंटेटर ने अपने टि्वटर अकाउंट पर एक ऐसे ही कैच का विडियो साझा किया है जिसमें एक ऐसा ही लाजवाब कैच दिखाया गया है। सरे के क्रिकेटर से एशेज सीरीज के बारे में बात की जा रही है। क्लार्क ड्रेसिंग रूम की बालकनी में खड़े हैं। तभी मैदान से गेंद उनकी ओर आती है। क्लार्क की पीठ उस ओर है। उन्हें नहीं पता कि गेंद किस रफ्तार से आ रही है और कहां पर है। वह पीछे सिर घुमाते हैं और गेंद को अपने दाएं हाथ से लपक लेते हैं। वॉन ने इस विडियो के साथ कैप्शन दिया है कि यह सर्वकालिक महान कैच होना चाहिए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Zlhs4y






0 comments:
Post a Comment