लंदन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज दायें पैर की पिंडली में चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज एंडरसन एजबस्टन में सीरीज के पहले मैच में सिर्फ चार ओवर गेंदबाजी करने के बाद चोटिल हो गए थे। वह फिर मैच में दोबारा गेंदबाजी नहीं कर पाए। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 251 रन से जीता। एंडरसन के स्कैन कराए गए जिसमें पुष्टि हुई है कि उनके अगले हफ्ते लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट में खेलने की संभावना नहीं है। बर्मिंगम में पहले दिन ही चोटिल होने के बाद 37 साल के एंडरसन ने सिर्फ दोनों पाारियों में 11वें नंबर पर बल्लेबाजी की। लंकाशर के खिलाफ इसी पैर की पिंडली में चोट के बाद एंडरसन पहले एशेज टेस्ट से पूर्व लगभग एक महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेले थे। पढ़ें, इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को कहा, ‘एमआरआई में पुष्टि हुई है कि एंडरसन की पिंडली में चोट है। इस चोट के कारण वह इंग्लैंड और लंकाशर की मेडिकल टीमों के साथ रिहैब करेंगे।’ बोर्ड के अनुसार, ‘एंडरसन दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएगा जो लॉर्ड्स में 14 अगस्त से शुरू होगा।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZCHwJo






0 comments:
Post a Comment