मुंबईपूर्व कप्तान ने कहा है कि भारतीय टीम को महेंद्र सिंह धोनी के बगैर खेलने की आदत डालनी होगी क्योंकि दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान हमेशा नहीं खेलेंगे। गांगुली ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट को इसकी आदत डालनी होगी कि धोनी लंबे समय तक नहीं खेलेंगे। मेरा मानना है कि यह फैसला धोनी को ही लेना है।’ उन्होंने एक निजी चैनल से कहा, ‘हर बड़े खिलाड़ी को संन्यास लेना होता है। यही खेल है। फुटबाल में माराडोना को भी संन्यास लेना पड़ा। सचिन तेंडुलकर, ब्रायन लारा, सर डॉन ब्रैडमैन... सभी को खेल को अलविदा कहना पड़ा। ऐसा ही होता आया है।’ उन्होंने हालांकि कहा कि अंतिम फैसला धोनी को ही लेना है। उल्लेखनीय है कि ने क्रिकेट से दो महीने का आराम ले रखा है। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पा चुके पूर्व भारतीय धोनी हाल ही में टेरिटोरियल आर्मी के साथ जम्मू कश्मीर में ड्यूटी पर थे। जहां वह 15 अगस्त तक सेना से जुड़े रहे। इससे पहले चर्चा थी कि वह वनडे वर्ल्ड कप के बाद इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Zw8YHT






0 comments:
Post a Comment