काबुल अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में विकेटकीपर बल्लेबाज का करार अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया। एसीबी की विज्ञप्ति के अनुसार, शहजाद ने देश के बाहर यात्रा के लिए बोर्ड की अनुमति लेने के नियम का पालन नहीं किया। एसीबी ने कहा, ‘बोर्ड की नीतियों के तहत देश से बाहर जाने वाले हर खिलाड़ी को एसीबी की अनुमति लेनी होती है। शहजाद ने इसका पालन नहीं किया।’ बोर्ड ने कहा कि शहजाद ने पहले भी उसकी आचार संहिता का उल्लंघन किया है। पढ़ें, शहजाद को हाल ही में एसीबी की अनुशासन समिति ने विश्व कप के दौरान एक अनुशासनात्मक मामले की सुनवाई के लिए तलब किया था। एसीबी ने संकेत दिया कि शहजाद पर महीने के आखिर में और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘मोहम्मद शहजाद ने पिछले महीने 20 और 25 तारीख को अनुशासन समिति की बैठक में भाग नहीं लिया। अनुशासन समिति की बैठक ईद के बाद होगी जिसमें उनके बारे में फैसला लिया जाएगा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Z48ugk






0 comments:
Post a Comment