बेंगलुरु इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन के बीच यहां खेले जा रहे के पहले मैच के तीसरे दिन एक गेंद भी नहीं फेंकी जा सकी। रात को भारी बारिश के कारण मैदान गीला था और पूरे दिन परिस्थितियों में सुधार नहीं हुआ जिसके कारण अंपायरों को लगातार दूसरे दिन एक भी गेंद फेंके बिना दिन का खेल रद्द करना पड़ा। रविवार को भी मैदान गीला होने के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। शनिवार को वर्षा से प्रभावित पहले दिन 49 ओवर का खेल हो पाया था जिसमें इंडिया ग्रीन ने इंडिया ब्लू का स्कोर 6 विकेट पर 112 रन कर दिया। बंगाल के तेज गेंदबाज ईशान पोरेल ने 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिसमें अंडर 19 भारतीय टीम के उनके पूर्व साथी शुभमन गिल का विकेट भी शामिल है। पढ़ें, इंडिया ग्रीन के कप्तान फैज फजल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद उनके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। फॉर्म में चल रहे ऋतुराज गायकवाड़ 62 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों से 30 रन बनाने के बाद तनवीर उल हक (36 रन पर दो विकेट) की गेंद पर बोल्ड हुए। महाराष्ट्र के अनुभवी बल्लेबाज अंकित बावने 103 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KUB3n5






0 comments:
Post a Comment