Tuesday, August 6, 2019

विज्जी ट्रोफी: अर्जुन तेंडुलकर का मुंबई टीम में चयन

मुंबईदिग्गज क्रिकेट के बेटे को आंध्र प्रदेश में 22 अगस्त से शुरू होने वाली विज्जी ट्रोफी के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और उन्हें 50 ओवर के टूर्नमेंट के लिए मंगलवार को घोषित टीम में शामिल किया। 19 वर्षीय अर्जुन इससे पहले टी20 मुंबई लीग में भी खेल चुके हैं। वह भारतीय टीम के नेट गेंदबाज भी रहे हैं। विनू माकंड अंडर 19 ट्रोफी में वह मुंबई टीम का हिस्सा थे और अपने खेल से सभी को आकर्षित किया था। उल्लेखनीय है कि अर्जुन को नेट प्रैक्टिस के दौरान भारत की क्रिकेट टीम के लिए भी गेंदबाजी करने का मौका मिल चुका है। इस मौके पर उन्हें भारत के कोच रवि शास्त्री का भी साथ मिला और बहुत कुछ सीखने को मिला। वह इंग्लैंड इंटरनैशनल टीम को भी प्रैक्टिस करवा चुके हैं। टीम इस प्रकार है: हार्दिक तामोर (कप्तान), सुरजन अठावले, रुद्र ढांडे, चिन्मय सुतार, आशा सरदेसाई, साईराज पाटिल, ओंकार जाधव, सत्यलक्ष जैन, मीनल मांजरेकर, अर्जुन तेंडुलकर, अमन शेरोन, अथर्व पुजारी, मैक्सवेल स्वामिनाथन, प्रशांत सोलंकी और विग्नेश सोलंकी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZDmU3I
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support