Wednesday, August 28, 2019

दूसरा टेस्ट: विंडीज टीम में शामिल यह युवा ऑलराउंडर

एंटीगावेस्ट इंडीज ने जमैका में शुक्रवार से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज मिगेल कमिंस की जगह ऑलराउंडर को टीम में शामिल किया है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के लिए वेस्ट इंडीज ने 13 सदस्यीय टीम चुनी है। क्रिकेट वेस्ट इंडीज ने एक बयान में कहा कि पॉल टखने की चोट के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब चयन के लिए उपलब्ध हैं। इस बीच, शेन डाउरिच ठीक होने के लिए बारबाडोस वापस आ गए हैं। उन्हें टखने की चोट के कारण सीरीज से बाहर होना पड़ा था। किंग्सटन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर वेस्ट इंडीज ना सिर्फ सीरीज बचाना चाहेगी बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अंक हासिल करना भी चाहेगी। पॉल ने 3 टेस्ट मैचों में वेस्ट इंडीज का प्रतिनिधित्व किया है इसमें उन्होंने 96 रन बनाए हैं। 21 वर्षीय इस ऑलराउंडर ने इन तीन मैचों में 6 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही 12 एकदिवसीय मैचों में 115 रन बनाए हैं और 11 विकेट लिए हैं। वेस्ट इंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रेग ब्राथवेट, डैरेन ब्रावो, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स, जॉन कैम्पबेल, रोस्टन चेस, रहकीम कॉर्नवॉल, जहमार हैमिल्टन, शेनन गेब्रियल, शिमरॉन हेटमेयर, शाई होप, कीमो पॉल, केमर रोच।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zs2wYc
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support