Saturday, August 24, 2019

एशेज: दोनों पारियों में टीम से अधिक रन, बना रेकॉर्ड

लीड्स ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन इंग्लैंड के खिलाफ के तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 80 रन बनाकर उन बल्लेबाजों के विशेष सूची में शामिल हो गए जिन्होंने दोनों पारियों में विरोधी टीम की एक पारी से अधिक रन बनाए हैं। पहली पारी में 74 रन की शानदार पारी खेलने वाले लाबुशेन ने शनिवार को हेडिंग्ले में दूसरी पारी में 80 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड की पहली पारी महज 67 रन पर सिमट गई थी। एशेज में पिछले 71 साल में यह इंग्लैंड का सबसे कम स्कोर है। लाबुशेन ऐसा करने वाले विश्व के 5वें और ऑस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज हैं। इस सूची में टीम के कोच जस्टिन लैंगर भी शामिल है। लाबुशेन और लैंगर के अलावा इस सूची में डॉन ब्रैडमैन, गॉर्डन ग्रीनिज और मैथ्यू हेडन शामिल हैं। ब्रैडमैन ने 1948 में भारत के खिलाफ 132 और नाबाद 127 रन की पारी खेली थी, जबकि भारतीय टीम 125 रन पर आउट हो गई थी। वेस्ट इंडीज के दिग्गज ग्रीनिज ने इंग्लैंड के खिलाफ 1976 में 134 और 101 रन बनाए थे जबकि इंग्लैंड की टीम 71 रन पर आउट हो गई थी। हेडन ने 2002 में ब्रिसबेन में इंग्लैंड के खिलाफ 197 और 103 रन की पारी खेली, जबकि इंग्लैंड की टीम 79 रन पर आउट हो गई थी। लैंगर ने 2004 पाकिस्तान के खिलाफ 191 और 97 रन बनाए जहां पाकिस्तान की पारी मात्र 72 रन पर सिमट गयी थी। लाबुशेन ने मौजूदा टेस्ट मैच में 74 और 80 रन की पारी खेली,जबकि इंग्लैंड की पहली पारी 67 रन पर सिमट गई।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2HolIKC
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support