नार्थ साउंड (एंटीगा) दिग्गज ब्रायन और रामनरेश भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों को तैयार करेंगे। वेस्ट इंडीज को भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने टी20 सीरीज में 3-0 और वनडे इंटरनैशनल सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की थी। सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में से एक लारा और अपने जमाने के शानदार बल्लेबाजों में शामिल सरवन भारत के खिलाफ एंटीगा में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व लगने वाले शिविर में बल्लेबाजों को गुर सिखाएंगे। वेस्ट इंडीज और भारत के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 22 से 26 अगस्त के बीच एंटीगा के नार्थ साउंड में सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दूसरा मैच 30 अगस्त से तीन सितंबर के बीच जमैका के किंग्सटन में होगा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2N8Ji1A






0 comments:
Post a Comment