Monday, August 19, 2019

जानें, क्यों युवराज ने लिए शोएब अख्तर के मजे

नई दिल्लीभारतीय हरफनमौला ने सोमवार को मजाकिया अंदाज में को याद दिलाया कि बाउंसर पर बल्लेबाज के चोटल होने के बाद उनका रवैया कैसा होता था। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान स्टीव स्मिथ को बाउंसर लगने के बाद उनके नीचे गिरने के बावजूद इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का हाल नहीं पूछने के लिए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को फटकार लगाई थी। युवराज ने इसके जवाब में अख्तर को ट्वीट किया, ‘हां, आप पूछते थे, लेकिन आपके वास्तविक शब्द होते थे कि उम्मीद है आप ठीक होंगे, क्योंकि कुछ और आने वाले हैं।’ युवराज ने इसके साथ ही एक छोटा सा विडियो क्लिप भी डाला है, जिसमें किरदारों को हंसते हुए देखा जा रहा है। बता दें कि अख्तर ने रविवार को ट्वीट किया, ‘बाउंसर खेल का हिस्सा हैं, लेकिन जब भी गेंद बल्लेबाज के सिर पर लगती है और वह नीचे गिर जाता है तो यह शिष्टाचार है कि गेंदबाज उसका हालचाल पूछे। यह आर्चर ने अच्छा नहीं किया कि जब स्मिथ दर्द से करहा रहा था तब वह वहां से चला गया। मैं हमेशा सबसे पहले बल्लेबाज तक पहुंचता था।’ पढ़ें: आर्चर की गेंद पर चोटिल हुए थे स्मिथलॉर्ड्स के मैदान पर मैच के चौथे दिन आर्चर के स्पैल में स्मिथ दो बार चोटिल हुए। पहली बार गेंद उनके हाथ पर, जबकि दूसरी बार गर्दन पर लगी। स्मिथ जब 80 रन बनाकर खेल रहे थे तब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज आर्चर की 92.3 मील प्रति घंटे की रफ्तार से की गई गेंद उनके गर्दन और सिर के बीच वाले हिस्से में लगी और वह गिर गए। इसके बाद वह रिटायर हर्ट हो गए। हालांकि 46 मिनट बाद वह फिर से मैदान पर उतरे और 92 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पगबाधा हो गए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KQo85E
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support