मुंबई एक बार भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बनाए गए हैं। शुक्रवार को पूर्व कप्तान की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने इंटरव्यू लिए। मुंबई में क्रिकेट अडवाइजरी कमिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल देव ने कहा कि तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी और दूसरे नंबर पर न्यू जीलैंड के माइक हेसन रहे। कपिल ने कहा कि तीनों सदस्यों (शांता रंगास्वामी, अशुमान गायकवाड़) ने सबको अलग-अलग अंक दिए। कब तक रहेंगे कोच? कपिल देव ने कहा कि शास्त्री कब तक कोच रहेंगे और अन्य शर्तें क्या होंगी इसकी जानकारी बोर्ड देगा। हमने अपने मानदंडों पर अंक दिए हैं और बाकी बातें बीसीसीआई तय करेगा। अंशुमान गायकवाड़ ने कहा- शास्त्री पहले से ही टीम के साथ हैं। वह टीम को जानते हैं उनके पास प्लान था। वहीं शास्त्री खिलाड़ियों और सिस्टम को जानते हैं और यह उनके साथ अच्छा रहा है। मुख्य कोच की दावेदारी में कुल छह नाम- रोबिन सिंह, माइक हेसन, लालचंद राजपूत, , टॉम मूडी और रवि शास्त्री का नाम था। सिमंस ने शुक्रवार को अपना नाम वापस ले लिया था। कप्तान से नहीं ली गई रायकपिल देव ने कहा कि हालांकि रवि शास्त्री को कोच बनाने से पहले कप्तान की राय नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि अगर कप्तान की राय ली जाती तो पूरी टीम की ली जाती। हालांकि कप्तान ने खुलकर शास्त्री को दोबारा कोच बनाए जाने की वकालत की थी। उन्होंने वेस्ट इंडीज दौरे पर जाने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अगर शास्त्री दोबारा कोच बनते हैं तो उन्हें खुशी होगी। इसके अलावा अगले दो वर्षों में भारतीय टीम को लगातार दो वर्ल्ड टी20 में भाग लेना है ऐसे में शास्त्री को बनाए रख सीएसी ने टीम के साथ ज्यादा छेड़छाड़ न करने का फैसला किया है। शास्त्री का रेकॉर्ड जुलाई 2017 से भारत ने शास्त्री की कोचिंग में 21 में से 13 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की। उनका जीत का औसत रहा 52.38। वहीं टी20 इंटरनैशनल में 69.44 जीत औसत के साथ भारत ने 36 में से 25 मैच जीते। वनडे मैचों में तो यह रेकॉर्ड 71.67 का रहा जहां उसने 60 में से 43 मैचों में जीत हासिल की। रवि शास्त्री (57 वर्ष, 80 टेस्ट, 150 वनडे) मौजूदा कोच रवि शास्त्री पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं। वह 2014 से 2016 तक भारतीय टीम के निदेशक रहे थे, जबकि 2017 में अनिल कुंबले के पद से हटने के बाद उन्हें टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। उनकी कोचिंग में भारत वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा था। उन्हीं की कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम भी बनी। शास्त्री पहले ही सबसे मजबूत माने जा रहे थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MixkmF






0 comments:
Post a Comment