नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन और उनकी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शर्मा फिलहाल अमेरिका में साथ समय बिता रहे हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। विराट फिलहाल वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए फ्लोरिडा (अमेरिका) में हैं जबकि अनुष्का उनके साथ समय बिता रही हैं। न्यू जीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भारतीय टीम अब वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज खेलेगी। सीरीज के 3 टी20 मैच अमेरिका में खेले जाने हैं जिसके लिए टीम इंडिया फिलहाल फ्लोरिडा में है। अनुष्का शर्मा की 'जीरो' के बाद कोई फिल्म नहीं आई है और वह फिलहाल अपने पति के साथ मियामी में समय बिता रही हैं। दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें से एक तस्वीर में दोनों किसी रेस्तरां में खाना खाते दिख रहे हैं जबकि दूसरे में फैंस के साथ फोटो क्लिक करा रहे हैं। इससे पहले विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट से टीम के साथी क्रिकेटरों के साथ एक फोटो शेयर किया था। इसमें उन्होंने साफ किया था कि वह मियामी में हैं। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच फ्लोरिडा में 3 अगस्त को खेला जाएगा जबकि दूसरा 4 अगस्त और तीसरा टी20 मैच 6 अगस्त को होगा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2T1FSyO






0 comments:
Post a Comment