Saturday, August 10, 2019

धोनी का खास गिफ्ट के साथ इंतजार कर रहीं साक्षी

नई दिल्लीभारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पा चुके पूर्व भारतीय कप्तान इस समय टेरिटोरियल आर्मी के साथ जम्मू कश्मीर में ड्यूटी पर हैं। लेकिन, घर पर उनका बेसब्री से इंतजार हो रहा है। वह भी बेहद खास तोहफे के साथ। इस विकेटकीपर बल्लेबाज की वाइफ साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर एक कार की है, जिसका नाम ग्रैंड चेरोकी है। इस लग्जरी कार की कीमत एक करोड़ रुपये (75 लाख से 1.4 करोड़ रुपये के बीच) बताई जा रही है। साक्षी ने तस्वीर के साथ लिखा- रेड बीस्ट तुम्हारा घर में स्वागत है। माही तुम्हारा खिलौना आखिरकार आ गया। आपकी बहुत याद आ रही। भारत में यह इकलौती कार (ग्रैंड चेरोकी) है। बता दें कि माही स्पोर्ट्स बाइक और कार के शौकीन माने जाते हैं। उनके पास फेरारी 599 GTO और हमर H2 सहित कई लग्जरी कारें हैं। धोनी ने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम ले रखा है। उन्होंने 30 जुलाई को ड्यूटी संभाली थी और वे 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ लेह में रहेंगे। धोनी 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन पैरा कमांडो यूनिट में तैनात हैं। उनके बारे में ऐसी भी खबरें आई थीं कि उनकी तैनाती घाटी के अवंतीपोरा में हुई है। इस दौरान वह पट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी भी करेंगे। बताया जा रहा था कि धोनी कुल 19 किलो वजन लेकर पट्रोलिंग करेंगे। इसमें उनकी वर्दी, एके 47 और सामान का वजन शामिल है। उल्लेखनीय है कि धोनी ने पहले ही बता दिया था कि वह वेस्ट इंडीज दौरे पर टीम के साथ नहीं जाएंगे। सैन्य ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए उन्होंने सेनाध्यक्ष विपिन रावत से अनुमति भी ली थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2TpRRGr
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support