नई दिल्लीसेंसर वाले बल्ले के बाद अब क्रिकेट को माइक्रोचिप वाली गेंद मिलने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो माइक्रोचिप्ड क्रिकेट बॉल का अनावरण बिग बैश लीग (ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख घरेलू टी 20 प्रतियोगिता) में किया जाएगा। गेंद का निर्माण करने वाली ऑस्ट्रेलियाई कंपनी कूकाबुरा इसे अमली जामा पहनने के लिए तैयार भी हो चुकी है। कई खूबिया की वजह से इस गेंद को '' कहा जा रहा है। बता दें कि वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सेंसर वाले बल्ले का इस्तेमाल किया था। कहा जाएगा स्मार्टबॉल 'नाइन न्यूज मेलबर्न' के अनुसार, 'क्रिकेट के सबसे प्रत्याशित विकासों में से एक का खुलासा लॉर्ड्स में होगा, जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट की तैयारी कर रही है। उसने बताया कि मेलबर्न की कंपनी कूकाबुरा ने रियल टाइम डेटा प्रदान करने के लिए गेंद में एक माइक्रोचिप लगाई है, जिसे 'स्मार्टबॉल' कहा जाएगा। क्यों गेंद हो जाएगी खास?रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गेंद एक ट्रैकर से लैस होती है, जो डिलीवरी करते ही डेटा प्रदान करती है। जिसमें रिलीज पॉइंट पर स्पीड मैट्रिक्स, प्री-बाउंस और पोस्ट-बाउंस शामिल हैं। इस गेंद के आने के बाद अंपायर्स को डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) में मदद मिलेगी। इस गेंद के आने से संदिग्ध परिस्थितियों या बैट-पैड के उदाहरणों में गेंद के प्रभाव बिंदुओं को निर्धारित किया जा सकेगा, जिससे स्पिन गेंदबाजी के दौरान डिसीजन लेने में मदद मिलेगी और फैसला भी सटीक होगा। टी-20 में काफी प्रभावी साथ ही इस गेंद में कई ऐसी चीजे हैं जो खेल को नई ऊचाइयों पर ले जाएगी। इस गेंद का इस्तेमाल सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 बिग बैश इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बाद वर्ल्ड लेवल पर इसे प्रस्तुत किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह टी-20 लीग में काफी प्रभावी साबित होगी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MXxvTB






0 comments:
Post a Comment