Wednesday, August 21, 2019

विंडीज में बीच पर विरुष्का, पोस्ट की तस्वीर

नई दिल्ली टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों वेस्ट इंडीज में टीम इंडिया के साथ हैं। भारतीय टीम यहां गुरुवार से मेजबान टीम के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलेगी। विराट के साथ वेस्ट इंडीज में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी हैं। वनडे और टी20 सीरीज के बाद क्रिकेट से मिले ब्रेक टाइम में यह कपल मौज-मस्ती कर रहा है। भारत-वेस्ट इंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच से एक दिन पूर्व विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी के संग बीच की एक तस्वीर शेयर की, जो कुछ ही पलों में वायरल हो गई। अनुष्का के संग विराट शॉर्ट्स पहने बीच पर बैठ हैं। विराट ने यहां सफेद रंग का हाफ पेंट और काले रंग की हाफ बाजू वाली कमीज पहनी हुई है। अनुष्का उनके भी साथ बैठी हैं। इस तस्वीर पर विराट ने कोई कैप्शन नहीं दिया है। बस दिल और प्यार दर्शाने वाले तीन इमोजी जरूर डाले हैं। करीब एक घंटे में ही विराट की तस्वीर को करीब 19 लाख लोग लाइक कर चुके हैं और उनके फैन्स इस प्यारी सी तस्वीर पर कॉमेंट भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस ट्वीट को उनके साथी खिलाड़ी केएल राहुल ने भी लाइक किया है। इससे पहले विराट ने आज टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ पूल में शर्टलेस तस्वीर पोस्ट की थी, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30n7fpF
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support