नई दिल्ली इन दिनों वेस्ट इंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और अब रविवार को टीम इंडिया पोर्ट ऑफ स्पेन में दूसरा एकदिवसीय मैच खेलेगी। इस बीच खाली समय में टीम इंडिया के उपकप्तान अपने साथी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के साथ एक गेम खेलते नजर आए। रोहित के मस्ती गेम पर विराट ने भी रिऐक्शन दिया है। बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर इस विडियो को पोस्ट किया है। भले ही मैदान के बाहर मीडिया में इन दिनों ये खबरें चल रही हैं कि कप्तान और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है और दोनों में मनमुटाव है। लेकिन इस गेम में दोनों ने एक बार फिर संकेत दिए हैं कि दोनों के बीच कुछ भी ऐसा नहीं है। 59 सेकंड के इस विडियो में रोहित सबसे पहला अपना परिचय देते हैं और बताते हैं कि वह जडेजा के साथ हैड्स अप चैलेंज खेल रहे हैं। इस गेम के लिए रोहित के हाथ में कार्ड्स हैं, जिन्हें वह बिना देखे जडेजा को दिखाते हैं। अब जडेजा कार्ड पर लिखे खिलाड़ी की नकल करते हैं, जिससे रोहित उसे पहचानते हैं। पढ़ें- इसमें पहला नाम जसप्रीत बुमराह का आता है। जडेजा बुमराह का बोलिंग ऐक्शन दिखाते हैं, जिसे रोहित तुरंत पहचान लेते हैं। इसके बाद अगला नाम कप्तान विराट कोहली का आता है। इस बार जडेजा विराट के बैटिंग के दौरान अक्सर की जाने वाले ऐक्शन को दोहराते हैं और स्टांस लेकर बॉल को वेल लेफ्ट करने की ऐक्टिंग करते हैं। पढ़ें: रोहित इसे पहचानने में भले कुछ समय लेते हैं, लेकिन वह सही जबाव देते हैं। इस बीच चेयर पर बैठे विराट अपना नाम सुनकर जडेजा से ऐक्शन को दोहराने की बात करते हैं और जडेजा फिर से उन्हें विराट का ऐक्शन (अंगूठा चूमने वाला) करके दिखाते हैं, जिस पर विराट भी हंसते और रोहित भी खिलखिलाकर हंसते है और फिर इस गेम का अंत हो जाता है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KFaIsZ






0 comments:
Post a Comment