Wednesday, August 14, 2019

स्टेन बोले चुना नहीं, अफ्रीकी बोर्ड की सफाई- अनफिट हैं

जोहानिसबर्ग ने भारत दौरे के लिए चुनी गई टी-20 टीम में चयन ने होने पर निराशा जाहिर की थी। लेकिन (सीएसए) ने एक बयान में कहा है कि स्टेन फिट नहीं हैं इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। सीएसए के कार्यकारी निदेशक कोरी वान ज्याल ने बयान में कहा, 'वह अभी तक पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं और हमारे पास जो जानकरी है इससे यह स्थिति साफ होती है।' कोरी ने साथ ही बताया कि अक्टूबर में भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज तक वर्नोन फिलैंडर और थेयुनिस डे ब्रूयन फिट हो जाएंगे। फिलैंडर को मांसपेशियों की समस्या है तो वहीं थेयुनिस पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। पढ़ें: उन्होंने कहा, 'दोनों सही रास्ते पर हैं, लेकिन इन दोनों को टूर पर जाने से पहले फिटनेस साबित करने के लिए एक मैच खेलना होगा।' स्टेन ने हालांकि टीम में चयन न होने पर ट्विटर अपनी निराशा जाहिर की थी। स्टेन ने लिखा, 'कोचिंग स्टाफ की अदली-बदली में मैं शायद अपना नंबर गंवा बैठा।' स्टेन के एक प्रशंसक ने लिखा, 'नए चयनकर्ता निश्चित तौर पर आपको बड़े मैचों के लिए बचाना चाहते हैं।' इस पर स्टेन ने जवाब देते हुए भारतीय कप्तान से माफी मांगी और लिखा, 'विराट से माफी साथ ही लाखों प्रशंसकों से भी।' स्टेन ने पहले ही टेस्ट से अलविदा कह दिया है, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर अपने आप को सीमित ओवरों के लिए उपलब्ध बताया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31FkMcE
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support