Tuesday, August 13, 2019

कश्मीर पर शोएब भी बौखलाए, बोले- हम कश्मीरियों के साथ

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर में भारत द्वारा अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान की बौखलाहट और तिलमिलाहट कम होने का नाम नहीं ले रही है। अपनी बौखलाहट के प्रदर्शन में उसके क्रिकेटर भी पीछे नहीं हैं। भले ही जम्मू और कश्मीर भारत का अंदरूनी मामला हो, लेकिन कश्मीर पर पाकिस्तान के राजनेता ही नहीं उसके क्रिकेटर भी ऊल-जलूल बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं। पाक क्रिकेटरों की ओर से सबसे पहले इस मुद्दे पर शाहिद अफरीदी कूदे थे, जिन्हें भारतीय पूर्व क्रिकेटर और अब सांसद गौतम गंभीर ने करारा जवाब दिया था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान सरफराज अहमद और फिर उसके पूर्व तेज गेंदबाज ने भी कश्मीर पर बयान दिया है। शोएब अख्तर ने ईद के दिन ईद की शुभकामनाएं देते हुए कश्मीर के मुद्दे को एक बार फिर हवा दी। शोएब ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम आपके साथ खड़े हैं। ईद मुबारक।' रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर इस पूर्व तेज गेंदबाज ने अपने इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है। यह तस्वीर में एक नन्हे चोटिल बच्चे की है, जिसकी आंख पर पट्टी लगी हुई है। इस तस्वीर पर लिखा है, 'आपने त्याग को परिभाषित किया है। हम आपकी आजादी की दुआ करते हैं और इसके लिए जीना क्या शानदार संकल्प है। हैशटैग कश्मीर पढ़ें: अख्तर से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने भी पाकिस्तानी मीडिया चैनलों को कश्मीर पर ब्यान दिया था। सरफराज ने कहा, 'अल्लाह से दुआ करता हूं कि वह मुश्किल की इस घड़ी से कश्मीरी भाइयों को जल्द निजात दिलाए। हम कश्मीरियों के दुख में उनके साथ बराबर के शरीक हैं। पूरी पाकिस्तानी कौम कश्मीरी भाइयों के साथ खड़ी है।' सरफराज ने यह बात ईद की नमाज के बाद संवाददाताओं से कही थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MUmX7Y
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support