नई दिल्लीक्रिकेट से ब्रेक लेकर इन दिनों लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद उपाधि) धोनी सेना में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। भारतीय प्रादेशिक सेना के सदस्य धोनी फिलहाल आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में अपनी सेवा दे रहे हैं। हाल-फिलहाल में जम्मू-कश्मीर सिर्फ धोनी के लिए ही नहीं बल्कि राजनीतिक हलचलों के चलते भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस बीच कश्मीर में तैनात धोनी का एक विडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो में धोनी अपनी बटालियन के सदस्यों के साथ वॉलिबॉल खेलते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह विडियो खूब वायरल हो रहा है। राजनीतिक हलचलों के बीच सेना में अपनी बटालियन के साथ जम्मू-कश्मीर में मोर्चे पर तैनात धोनी का एक विडियो वायरल हो रहा है। महेंद्र सिंह धोनी अपनी ड्यूटी के बाद फुर्सत के पलों में वॉलिबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। लाल रंग की टीशर्ट और काला लोअर पहने धोनी इस विडियो मे वॉलिबॉल सर्व करते दिख रहे हैं। धोनी का यह विडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। धोनी का यह विडियो रविवार का है। बता दें बीते कुछ दिनों से राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हैं। सोमवार सुबह से ही राज्य में धारा 144 लागू है। इसके साथ-साथ महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला समेत राज्य के कई विपक्षी नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KfC22c






0 comments:
Post a Comment