Sunday, August 18, 2019

आर्चर की इस हरकत पर खफा हैं शोएब, फटकारा

नई दिल्लीपाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान को बाउंसर लगने के बाद उनके नीचे गिरने के बावजूद इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का हाल नहीं पूछने के लिए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को फटकार लगाई। दूसरे एशेज टेस्ट के चौथे दिन लार्ड्स पर दो बार आर्चर की गेंद स्मिथ को लगी। पहली बार तो गेंद उनके हाथ में लगी जबकि दूसरी पर 92.4 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से की बाउंसर उनकी गर्दन और सिर के बीच लगी जहां हेल्मेट से बचाव की व्यवस्था नहीं थी। अख्तर ने रविवार को ट्वीट किया, ‘बाउंसर खेल का हिस्सा है, लेकिन जब भी गेंद बल्लेबाज के सिर पर लगती है और वह नीचे गिर जाता है तो यह शिष्टाचार है कि गेंदबाज उसका हालचाल पूछे।' उन्होंने लिखा- यह आर्चर ने अच्छा नहीं किया कि जब स्मिथ दर्द से कराह रहे थे तब वह वहां से चला गया। मैंने हमेशा सबसे पहले बल्लेबाज तक पहुंचता था।’ स्मिथ को जब गेंद लगी तब वह 80 रन बनाकर खेल रहे थे और रिटायर हर्ट होकर लौट गए। स्मिथ हालांकि लगभग आधे घंटे बाद बल्लेबाजी के लिए वापस लौटे और उन्हें इंग्लैंड के दर्शकों की हूटिंग का सामना भी करना पड़ा। यह पूर्व कप्तान 92 रन बनाने के बाद क्रिस वोक्स की गेंद पर पगबाधा आउट हुआ।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YZqWHE
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support