Friday, August 2, 2019

भारतीय टीम के पूर्व फिजियो फरहार्ट दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े

नई दिल्ली के फिजियोथेरेपिस्ट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी से जुड़ गए। भारतीय टीम के साथ फरहार्ट का कार्यकाल विश्व कप के खत्म होने के साथ ही समाप्त हो गया था। वह चार साल तक भारतीय टीम से जुड़े रहे। फरहार्ट इससे पहले आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियन्स के लिए काम कर चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के साथ उन्होंने तीन साल का करार किया है। लेबनान मूल के ऑस्ट्रेलियाई फिजियोथेरेपिस्ट ने कहा, ‘आईपीएल में फिर काम करने को लेकर उत्सुक हूं। दिल्ली कैपिटल्स ऐसी टीम है जिसने पिछले एक-दो वर्षों में सकारात्मक बदलाव किए हैं जिसका असर उनके नतीजों पर दिखता है। टीम 2019 सत्र में तीसरे स्थान पर रही थी।’ दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरज मल्होत्रा ने कहा, ‘पैट्रिक का टीम के साथ जुड़ना हमारे लिए सम्मान की बात है। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट में शामिल हैं। उनकी मौजूदगी से खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LXE2hK
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support