नई दिल्ली कोई खिलाड़ी अगर बचपन से ही खुद को लेग स्पिनर बनाने की ठान ले तो शेन वॉर्न से बेहतर आदर्श उसके लिए कोई नहीं हो सकता। सोशल वेबसाइट टि्वटर पर एक ऐसा ही विडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो में शेन वॉर्न के बोलिंग ऐक्शन से एक बच्चा लॉर्ड्स के बाहर रखी किसी बल्लेबाजी की प्रतिमा को बॉल कर रहा है। अपनी बॉल पर वह जैसे ही विकेट लेता है तो इसका जश्न भी मना रहा है। आउट ऑफ कॉन्टेक्स्ट क्रिकेट के टि्वटर हैंडल से 6 सेकंड का यह विडियो पोस्ट किया गया है। इसमें के एक एंट्री पॉइंट पर किसी बल्लेबाज की प्रतिमा रखी है, जहां यह बच्चा शेन वॉर्न के बोलिंक ऐक्शन में टेनिस की गेंद से बोलिंग कर रहा है। बल्लेबाज की प्रतिमा रक्षात्मक अंदाज में है और उसके साथ लॉर्ड्स आए शख्स अपने जूनियर चैंप के लिए शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे हैं। लेग स्पिन होती हुई यह गेंद सीधे बैट से टकराती है और हवा में जाती है। वहां शॉर्ट लेग पर तैनात इस बच्चे के साथ आए शख्स इसे कैच पकड़ते हैं और फिर यह बच्चा विकेट लेने का जश्न मनाता है। हालांकि विडियो में यह पहचान पाना मुश्किल है कि यह प्रतिमा किस बल्लेबाज की है। लेकिन टि्वटर पर यह विडियो जमकर वायरल हो रहा है और अब तक 20 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। इस विडियो पर लोग मजेदार कॉमेंट्स भी कर रहे हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30gScxL






0 comments:
Post a Comment