Monday, August 19, 2019

हैडिन बने सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर सोमवार को फ्रैंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच नियुक्त किए गए। हैडिन टीम में इंग्लैंड के पूर्व कोच ट्रेवर बेलिस के साथ काम करेंगे जिन्हें पिछले महीने मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। बेलिस ने टॉम मूडी की जगह ली है। बेलिस और हैडिन के पास आईपीएल में कोचिंग का अनुभव है। दोनों ने कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ काम किया है लेकिन अलग-अलग समय में वे टीम से जुड़े रहे। हैदराबाद टीम ने ट्वीट किया, ‘ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान और 2015 विश्व कप विजेता ब्रैड हैडिन को सनराइजर्स हैदराबाद का सहायक कोच नियुक्त किया गया है।’ सनराइजर्स की टीम 2016 में आईपीएल चैंपियन बनी थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KNm5PC
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support