नॉर्थ साउंड (एंटीगा) दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा क्रिकेट की मौजूदा प्रतिभा से प्रभावित हैं लेकिन वह चाहते हैं कि भारत के खिलाफ गुरुवार से शुरु हो रही टेस्ट सीरीज से पहले युवा खिलाड़ी ‘मानसिक पहलू’ पर काम करें। वेस्ट इंडीज क्रिकेट ने दो मैचों की इस सीरीज से पहले लारा और रामनरेश सरवन को टीम के साथ सत्र आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया है। लारा ने वेस्ट इंडीज क्रिकेट की आधिकारिक वेबसाइट से कहा, ‘मुझे लगता है कि खेल को लेकर खिलाड़ियों के मानसिक पहलू को प्रभावित कर सकता हूं। जिस एक चीज में मैं मजबूत था, वह थी मेरी मानसिकता जिसके लिए मैंने काफी मेहनत की थी। युवा खिलाड़ियों के लिए व्यवहारिक चीजें अपनी जगह हैं लेकिन मानसिक तौर पर वे थोड़ा और विकास कर सकते हैं और सीख सकते हैं।’ पढ़ें, 50 वर्षीय लारा टेस्ट टीम की मौजूदा प्रतिभा से प्रभावित हैं जिसने उन्हें कैंप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, ‘मैंने कैंप से जुड़ने का फैसला इसलिए किया क्योंकि मेरा मानना है कि वेस्ट इंडीज टीम की मौजूदा प्रतिभा, खासकर टेस्ट, शानदार है।' टेस्ट क्रिकेट में 11,953 रन बनाने वाले इस खिलाड़ी ने कहा कि वह चाहते है कि वेस्ट इंडीज घरेलू मैचों में नियमित तौर पर जीतना शुरू करे जिससे विदेशों में जीत दर्ज करने के लिए मजबूत नींव तैयार हो। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 की जीत इस दिशा में सही कदम है। लारा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में हमारा प्रदर्शन कुछ अच्छा शुरू करने की दिशा में एक कदम है। हमें विदेशी दौरों पर जाने से पहले अपने घरेलू मुकाबलों के लिए मजबूत नींव तैयार करनी होगी।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KJpkch






0 comments:
Post a Comment