Tuesday, August 20, 2019

शर्टलेस हुई टीम इंडिया, विराट ने साझा किया फोटो

नई दिल्ली भारत और वेस्ट इंडीज के बीच गुरुवार से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है। टीम ने टी20 इंटरनैशनल और वनडे सीरीज में जीत हासिल करने के बाद कुछ आराम का वक्त गुजारा। कप्तान ने ऐसे ही एक लम्हे की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की है। इस तस्वीर में कप्तान कोहली के साथ टीम इंडिया के कई सदस्य और सपॉर्ट स्टाफ भी नजर आ रहा है। कोहली के साथ इस फोटो में , , केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत के सात सपॉर्ट स्टाफ के सदस्य नजर आ रहे हैं। ये सभी सदस्य शर्टलेस हैं। इसमें टीम के सदस्यों की फिटनेस की एक झलक भी नजर आती है। कोहली सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। वह नियमित रूप से सोशल मीडिया पर फैंस से रू-ब-रू होते रहते हैं। उनकी तस्वीरों में वह कभी अपनी पत्नी अनुष्का के साथ नजर आते हैं तो कई बार टीम के साथी कलाकारों के साथ। बुधवार को साझा की गई तस्वीर में उन्होंने कैप्शन दिया है- 'टीम के खिलाड़ियों के साथ समुद्र किनारे एक शानदार दिन।' अभी कुछ दिन पहले ही 30 वर्षीय इस बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 साल पूरे करने पर एक पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट का कैप्शन था- 'आज ही के दिन 2008 को मैंने एक किशोर के रूप में अपने किरयर की शुरुआत की। इस सफर को 11 साल हो चुके हैं। ईश्वर ने जो मुझ पर कृपा की है मैं उसके बारे में सपने में भी नहीं सोचा था। ईश्वर करे आप सभी को अपने सपनों का पीछा करने और सही रास्ते पर चलने की शक्ति और साहस मिले।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Zedg6U
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support