कोलकाताइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो बार खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को न्यू जीलैंड के पूर्व कप्तान को अपनी टीम का मुख्य कोच बनाए जाने की घोषणा की। मैकलम के पहले सीजन में कोलकाता से खेले थे। इसके अलावा वह 2012 में खिताब जीतने वाली केकेआर टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने आईपीएल के पहले ही मैच में कोलकाता की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 158 रनों की पारी खेली थी। मैकलम इसके अलावा कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की टीम त्रिनिबागो नाइट राइडर्स से भी जुड़े हुए थे। वह इससे 2016 और 2018 के दौरान टीम का हिस्सा भी थे। इस बीच इस टीम ने 2017 और 2018 में लगातार दो बार चैंपियनशिप जीती थी। मैकलम ने मुख्य कोच चुने जाने के बाद कहा, ‘इस जिम्मेदारी को निभाना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है। नाइट राइडर्स और सीपीएल फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक महान टीमों में शामिल है। केकेआर और टीकेआर के रूप में हमारे पास एक बहुत अच्छी टीम है और हम दोनों को सफल बनाना चाहते हैं।’ कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वैंकी मैसूर ने कहा, ‘ब्रैंडन लंबे समय से नाइट राइडर्स परिवार का सदस्य रह चुके हैं। उनके नेतृत्व की क्षमता, गुणवत्ता, ईमानदारी और सकारात्मक सोच, टीम के मुख्य कोच बनने के सही गुण हैं।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30gtxcw






0 comments:
Post a Comment