दुबई पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू की है। मंगलवार को उन्होंने भारतीय नागरिक के साथ शादी की। मंगलवार को दुबई में हुई इस शादी से पहले ही कई तस्वीरें और विडियो सामने आ रहे थे जिसमें अली कई रीति-रिवाजों में भाग ले रहे थे। एक ऐसे ही विडियो में पाकिस्तानी पेसर अपनी शादी को वैसे ही सेलिब्रेट कर रहे हैं जैसे कि वह विकेट लेने के बाद करते हैं। 25 वर्षीय इस क्रिकेटर ने अपनी शादी पूरी होने के बाद डेजर्ट सफारी कर उसे सेलिब्रेट किया। फोटोशूट के दौरान उन्होंने अपना ट्रेडमार्क विकेट लेने का स्टाइल भी दिखाया। पाकिस्तानी पत्रकार साज सादिक ने मंगलवार को एक विडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हसन अली अपनी मेंहदी के बाद डेजर्ट सफारी के दौरान विकेट-टेकिंग सेलिब्रेशन कर रहे हैं।' शादी समारोह पूरी होने से पहले अली ने अपनी एक तस्वीर साझा की थी। उन्होंने इसका कैप्शन दिया था- 'अविवाहित के तौर आखिरी रात।' अली को भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने रिप्लाई किया। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी करने वाली सानिया ने कहा, 'मुबारक हो हसन। आप दोनों को बहुत सारा प्यार और खुशियां मिलें।। इस बार तुम्हें Nandos से बढ़कर पार्टी देनी होगी।' अली ने अपनी शादी में भारतीय क्रिकेटर्स को भी न्योता दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय खिलाड़ी उनकी शादी में शामिल होते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी। खबरों के मुताबिक 26 वर्षीय शामिया हरियाणा के मेवात की रहने वाली हैं। वह अमीरात एयरलाइंस के साथ बतौर काम करती हैं। उनका परिवार हालांकि अब दिल्ली में रहता है। हसन अली भारतीय लड़की से शादी करने वाले चौथे पाकिस्तानी क्रिेकेटर बन गए हैं। उसने पहले जहीर अब्बास, मोहसिन खान और शोएब मलिक भारतीय नागरिक से विवाह कर चुके हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZiejGO






0 comments:
Post a Comment