Sunday, August 25, 2019

कोहली ने गांगुली का तोड़ा रेकॉर्ड, धोनी की बराबरी की

नई दिल्लीभारत ने एंटीगा टेस्ट मैच में वेस्ट इंडीज को 318 रनों से मात दी। वेस्ट इंडीज के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 419 रनों का लक्ष्य था लेकिन उसकी पूरी टीम सिर्फ 100 रन बनाकर आउट हो गई। यह विदेशी धरती पर भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पांच, इशांत शर्मा ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट झटके। इस जीत के साथ ही कप्तान कोहली ने भी अपने नाम उपलब्धि दर्ज कर ली। वह विदेशों में सबसे सफल भारतीय कप्तान बन गए। की कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेशी धरती पर 12वीं टेस्ट जीत हासिल की। इसके साथ ही कोहली ने पूर्व कप्तान को पीछे छोड़ दिया। गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेशी धरती पर खेले गए 28 टेस्ट मैचों में से 11 में जीत हासिल की थी वहीं कोहली की कप्तानी में भारत ने विदेशी धरती पर 26 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से उसने 12 में जीत हासिल कर ली है। धोनी की बराबरी इसके साथ ही कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में के सबसे सफल भारतीय कप्तान होने के रेकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। धोनी ने 60 टेस्ट मैचों में 27 जीत हासिल की थी। कोहली ने 47वें टेस्ट में ही उनकी बराबरी कर ली। कहां-कहां जीते हैं कोहली और गांगुली कोहली की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में दो, इंग्लैंड में एक, श्रीलंका में पांच और वेस्ट इंडीज में तीन टेस्ट मैच जीते हैं। वहीं सौरभ गांगुली की कप्तानी (2000-2005) में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में एक, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे में तीन-तीन, और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका व वेस्ट इंडीज में एक-एक मैच जीता था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2HmOz1J
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support