Sunday, August 4, 2019

वॉर्नर ने दिखाई पैंट की खाली जेब, बजी तालियां

नई दिल्ली एशेज सीरीज-2019 के पहले ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और को घरेलू फैंस ने काफी चिढ़ाया। स्मिथ ने हालांकि पहली पारी में शतक जड़कर काफी लोगों को शांत करा दिया। इस बीच मैच के तीसरे दिन शनिवार को जब वॉर्नर बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे, तब भी उन्हें फैंस चिढ़ाने लगे। देखें, बर्मिंगम के एजबेस्टन में पहले टेस्ट के दौरान इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान वॉर्नर बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे। तब कुछ दर्शक उन्हें चिढ़ाने लगे और सैंडपेपर-सैंडपेपर कहने लगे। इतना सुनने के बाद वॉर्नर पहले मुस्कुराए और उन्होंने अपनी पैंट की दोनों जेब बाहर निकाल कर दिखा दीं। उन्होंने फैंस की तरफ देखा और लगातार मुस्कुराते रहे। इसके बाद फैंस ने भी उनका अभिवादन किया और तालियां बजाईं। पढ़ें, इससे पहले जब पहली पारी के दौरान आउट होने के बाद वॉर्नर जब पविलियन की ओर जा रहे थे, तब कुछ दर्शकों ने सैंडपेपर दिखाए। इंग्लैंड क्रिकेट के ट्विटर अकाउंट से एक विडियो पोस्ट किया गया है जिसमें कुछ फैंस सैंडपेपर दिखाते नजर आए। बता दें कि गेंद से छेड़छाड़ के चलते स्मिथ और वॉर्नर को एक-एक साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। दोनों करीब 16 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। वॉर्नर हालांकि अपनी वापसी को यादगार नहीं बना सके, उन्होंने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में केवल 8 रन की पारी खेली।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YGT4tV
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support