Friday, August 9, 2019

मैच रद्द होने से निराश कैप्टन कोहली, दिया ये बयान

जॉर्जटाउन (गयाना)भारतीय कप्तान बारिश के कारण रद्द हुए वेस्ट इंडीज के साथ खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के बाद काफी निराश नजर आए। भारत और वेस्ट इंडीज की टीमों के बीच गुरुवार को प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया पहला वनडे मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘यह शायद क्रिकेट का सबसे खराब हिस्सा है। ऐसे बारिश से बीच-बीच में खेल रुकना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है या तो पूरी तरह बारिश हो जाए या फिर पूरा खेल खेला जाए। जितनी बार खेल ऐसे रोककर शुरू किया जाता है, उतनी बार आपको इस बात का ध्यान रखना होता है कि कहीं खिलाड़ी चोटिल ना हो जाए।’ तीन मैचों की वनडे सीरीज का यह पहला मैच था जो 13 ओवर ही चल सका और भारी बारिश की भेंट चढ़ गया। मैच में तीन बार बारिश ने खलल डाला और फिर मैच को आखिरकार रद्द ही करना पड़ा। कप्तान ने कहा, ‘वेस्ट इंडीज की कुछ पिचें आपको अच्छे से टेस्ट करेंगी। कुछ पिचों पर अच्छा पेस और उछाल होगा और कुछ धीमी होंगी आपको धैर्य से काम लेना होगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OQGSXS
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support