Sunday, August 18, 2019

जानें, क्यों इंग्लिश दर्शकों से खफा है ऑस्ट्रेलिया

सिडनीऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट संघ (एसीयू) ने के बाउंसर से पूर्व कप्तान के गर्दन पर चोट लगने के बाद हुई हूटिंग की आलोचना करते हुए कहा कि खेल में अच्छे आचरण की जरूरत है। स्मिथ को दिन के दूसरे सत्र में आर्चर की गेंद पर चोटिल होने के कारण क्रीज छोड़नी पड़ी थी। उन्होंने हालांकि मैदान पर वापसी की और आखिर में 92 रन बनाकर पगबाधा आउट हुए। इस तरह से वह सीरीज में पहली बार शतक नहीं जमा पाए। यह स्टार बल्लेबाज तब 80 रन पर था, जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज आर्चर की 92.3 मील प्रति घंटे की रफ्तार से की गई गेंद उनकी गर्दन और सिर के बीच वाले हिस्से में लगी। स्मिथ मुंह के बल नीचे गिर गए। उन्होंने जो हेल्मेट पहन रखा था उस पर गर्दन के बचाव की सुविधा नहीं थी। हेल्मेट में इस तरह की व्यवस्था नहीं होने की वजह से फिलिप ह्यूज की 2014 में सिडनी में एक घरेलू मैच में बाउंसर लगने से हुई मौत के बाद की गई थी। देखें स्कोरकार्ड- दर्शकों ने की हूटिंगऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के चिकित्साकर्मियों ने स्मिथ का मैदान पर ही उपचार किया। इसके बाद वह उठ गए और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम चिकित्सक रिचर्ड सॉ के साथ लंबी बातचीत के बाद रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया। जब वह मैदान पर वापस लौट रहे थे तब कुछ दर्शकों ने उनकी हूटिंग की। गेंद से छेड़छाड़ मामले में एक साल की प्रतिबंध झेलने के बाद स्मिथ की यह पहली टेस्ट सीरीज है। बोर्ड को नागवार गुजरा ऑस्ट्रेलिया में खिलाड़ियों की अगुवाई करने वाले एसीए ने कहा चोटिल खिलाड़ी के साथ ऐसा आचरण गलत है। एसीए के अध्यक्ष ग्रेग डायर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलिस्टर निकोलसन ने संयुक्त बयान जारी कर कहा, ‘क्रिकेट में इससे कहीं बेहतर आचरण की अपेक्षा की जाती है। लॉर्ड्स को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है वहां इससे काफी बेहतर आचरण होना चाहिए था।’ देखें: चोटिल खिलाड़ी की हूंटिंग सही नहीं उन्होंने ने कहा, ‘हमने जो देखा वह एक युवा की बहादुरी थी, जिसका अपमान नहीं, सम्मान किया जाना चाहिए था।’ बयान में कहा गया, ‘इंग्लैंड में दर्शकों का आचरण शानदार रहा है, लेकिन जब कोई चोटिल होता है तब हूटिंग नहीं किया जाना चाहिए थी।’ मार्क टेलर और इयान हिली जैसे ऑस्टेलिया के दिग्गजों ने भी दर्शकों के इस आचरण को निराशाजनक बताया। स्मिथ ने 46 मिनट तक मैदान से बाहर रहने के बाद पीटर सिडल के आउट होने पर फिर से क्रीज पर संभाली और इसके बाद उन्होंने क्रिस वोक्स की जो दूसरी और तीसरी गेंद खेली उस पर चौके लगाए, लेकिन जब वह 92 पर थे तब उन्होंने वोक्स की गेंद को छोड़ दिया जो उन्हें पगबाधा आउट कर गई।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33GcSRP
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support