एंटीगा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर ने सीनियर ऑफ-स्पिनर को वेस्ट इंडीज के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने पर आश्चर्य जताया है। सोनी के लिए कॉमेन्ट्री करते हुए गावसकर ने कहा, 'इस चयन ने मुझे आश्चर्यचकित किया।' उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति जिसका बेहतरीन रेकॉर्ड है विशेषतौर पर वेस्ट इंडीज के खिलाफ, उसे प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई, यह काफी हैरान और आश्चर्यचकित करने वाला था। हालांकि इस पर उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम प्रबंधन का बचाव किया। उन्होंने कहा अश्विन जैसे खिलाड़ी को अगर आप मिस करते हैं तो यह आपके लिए काफी कठिन होता है लेकिन टीम प्रबंधन हमेशा इस पर ध्यान रखती है कि कौन सा कॉम्बिनेशन बेस्ट है। उन्होंने आगे कहा कि टीम में जडेजा को शामिल इसलिए किया गया क्योंकि वह विकेट पर अच्छा विकल्प साबित हो सकते थे, वह टीम के छठे नंबर पर बल्लेबाजी की जरूरत को भी पूरा करते हैं। वहीं हनुमा विहारी भी इस पिच के लिए उपयोगी बल्लेबाज साबित हो सकते हैं इसलिए कप्तान और कोच के बीच में यह फैसला लेना तय हुआ। मैच के बाद मीडिया से बातचीत में रहाणे ने कहा कि रोहित और अश्विन जैसे खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल न करना काफी मुश्किल फैसला होता है लेकिन यह सब टीम के लिए है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NqbQnj






0 comments:
Post a Comment