नॉर्थ साउंड (एंटीगा) भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल मानते हैं कि तकनीक को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जाता है। लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें रन जुटाने के लिए थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में अर्धशतक और पिछले साल इंग्लैंड में 149 रन के अलावा राहुल ने 2018 के शुरू के बाद से लंबे प्रारूप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ चल रहे मुकाबले में राहुल ने अच्छी शुरूआत के बाद भी विकेट गंवा दिया। उन्होंने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'तकनीक और बाकी सब कुछ को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जाता है, जब आप रन जुटाते हो तो सब अच्छा दिखता है। इसलिए मेरे लिए क्रीज पर समय बिताना काफी अहम था।' देखें, राहुल ने पहली पारी में 44 रन बनाए और वह दूसरी पारी में 38 रन पर आउट हो गए। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत निराश हूं लेकिन मैं काफी चीजें सही कर रहा हूं। मुझे सिर्फ थोड़ा धैर्य बरतना होगा।' पढ़ें- उन्होंने कहा, 'मैं जो अच्छी चीजें कर रहा हूं, उन्हें 35 से 45 रन तक ऐसे ही रखना होगा। मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। मैं दोनों पारियों में सहज था। काफी चीजों के लिए काफी खुश हूं।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zj4da9






0 comments:
Post a Comment