नई दिल्लीमहिलाओं का टी-20 क्रिकेट 2022 में होने वाले बर्मिंगम राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) का हिस्सा होगा। इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। इसी वर्ष जून महीने में सीजीएफ ने इसका नामांकन किया था, लेकिन सीजीएफ के सदस्यों की मंजूरी मिलनी बाकी थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस फैसले का स्वागत किया है। उल्लेखनीय है कि अभी तक सिर्फ एक बार 1998 राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट शामिल रहा है, जिसमें साउथ अफ्रीका शीर्ष पर रहा था। दूसरी ओर, एमसीसी क्रिकेट समिति के चेयरमैन माइक गैटिंग ने पुरुष क्रिकेट के बारे में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) खेल को 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलिंपिक खेलों में शामिल करने की कोशिश में लगा हुआ है। गैटिंग ने यह बात इसी सप्ताह लॉर्ड्स में आईसीसी के नए कार्यकारी अधिकारी मनु स्वाहने द्वारा कही गई बात के हवाले से कही है। एक वेबसाइट से गैटिंग के हवाले से लिखा है, ‘हम मनु स्वाहने से बात कर रहे थे और वह इस बात को लेकर बेहद उम्मीद में हैं कि क्रिकेट को 2028 ओलिंपिक खेलों में जगह मिल सकती है। इसी पर वह मजबूती से काम कर रहे हैं। यह वैश्विक स्तर पर क्रिकेट के लिए बड़ी बात होगी।’ गैटिंग ने कहा, ‘यह सिर्फ दो सप्ताह की बात होगी न कि पूरे महीने की। इसलिए यह उन टूर्नमेंट्स में से होगा, जिसमें दो सप्ताह का कार्यक्रम बनाने में परेशानी नहीं आएगी।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Z243y8






0 comments:
Post a Comment