Monday, August 5, 2019

नवदीप सैनी ने ICC के नियमों का किया उल्लंघन, चेतावनी

लॉडरहिल (फ्लोरिडा) भारत के तेज गेंदबाज को बीते शानिवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण औपचारिक चेतावनी मिली है। सैनी को लेवल 1 के नियम का दोषी पाया गया है। सैनी ने आईसीसी के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन किया है, जिसमें खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ के खिलाफ ऐसी भाषा या संकेतों का प्रयोग करना, जो सामने वाले को आक्रामक बर्ताव के लिए उकसा सकता है। सैनी के खाते में एक नकारात्मक अंक भी आया है। यह सैनी का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहला मैच था। इस मैच में वेस्ट इंडीज की पारी के चौथे ओवर के दौरान सैनी ने निकोलस पूरन का विकेट लिया और उन्हें गलत तरीके से विदाई दी। सैनी ने अपनी गलती को माना और मैच रैफरी जैफ क्रो द्वारा दी गई सजा को कबूल कर लिया इसी कारण कोई औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31iaRJz
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support