Wednesday, August 28, 2019

स्टोक्स ने 'लवर' को छोड़ा पीछे, ICC ने लिए मजे

दुबईहेडिंग्ले मैदान पर 135 रनों की नाबाद पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को हार के लिए विवश करने वाले इंग्लैंड के बेन स्टोक्स आए दिन सुर्खियों में बने हुए हैं। एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में स्टोक्स की एतिहासिक पारी ने उन्हें विकीपीडिया पर इस दौरान मशहूर गायक टेलर स्विफ्ट से भी ज्यादा चर्चित बना दिया। इस बारे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने जानकारी दी। आईसीसी ने चार्टर कंपनी के हवाले से एक डाटा अपनी साइट पर डाला जिसके मुताबिक, ‘बीते सप्ताह में कुछ देर के लिए ही सही, बेन स्टोक्स विकीपीडिया पर टेलर स्विफ्ट से ज्यादा खोजे गए थे।’ टेलर ने हाल ही में अपना एलबम 'लवर' रिलीज किया है। उसके बाद से वह टॉप सर्च में थीं। इसी बीच आईसीसी ने मशहूर गायक को भी मजाकिया लहजे में चिढ़ाया और लिखा, ‘इसमें कोई बुरी बात नहीं है टेलर, लेकिन स्टोक्स की पारी सर्वकालिक महान है।’ इंग्लैंड की टीम 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने 9 विकेट 286 रनों पर ही खो बैठी थी। ऑस्ट्रेलिया की इस मैच में जीत और एशेज पर कब्जा पक्का लग रहा था, लेकिन स्टोक्स ने आखिरी बल्लेबाज जैक लीच के साथ मिलकर इंग्लैंड को एक विकेट से जीत दिला दी। देखें: इस नाबाद 135 रनों की अविस्मरणीय पारी ने दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों पर अपना जादू चला दिया है। उनकी तारीफ करने वालों में रिकी पॉन्टिंग तक शामिल हैं। (आईएनएस के इनपुट के साथ)


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZqiJM0
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support