Sunday, August 11, 2019

India vs West Indies: विराट कोहली ने तोड़ा मियांदाद का रेकॉर्ड

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कोहली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रविवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में उन्होंने सीरीज के दूसरे वनडे इंटरनैशनल में यह मुकाम हासिल किया था । उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1931* रन बना लिए हैं। मियांदाद को छोड़ा पीछे वेस्ट इंडीज के खिलाफ पाकिस्तान के मियांदाद ने 64 मैच की 64 पारियों में 33.85 की औसत से 1930 रन बनाए थे। इसमें 1 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। मियांदाद ने विंडीज के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच 1993 में खेला था। दूसरी ओर, इस मैच से पहले भारतीय कप्तान के नाम फिलहाल 33 पारियों में 70.81 की औसत से 1912 रन दर्ज थे। उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक 7 शतक और 10 अर्धशतक बनाए हैं। भारतीयों में विराट के बाद सचिन वेस्ट इंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन की बात करें ऑस्ट्रेलिया के मार्क वॉ (1708) तीसरे नंबर पर हैं। इसके बाद साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस (1666) का नंबर है। पाकिस्तान के रमीज राजा (1624) 5वें नंबर पर हैं। भारतीयों की बात करें तो विराट के बाद सचिन का नंबर आता है। उन्होंने 39 पारियों में 1573 रन बनाए हैं, जबकि राहुल द्रविड़ के नाम 38 पारियों में 1348 दर्ज हैं। सेंचुरी में कोहली आगे वेस्ट इंडीज के खिलाफ सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो विराट कोहली नंबर वन पर हैं। उन्होंने 7 शतक लगाए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला, एबी डि विलियर्स और हर्शल गिब्स संयुक्त रूप से हैं। इन तीनों बल्लेबाजों ने 5-5 शतक लगाए हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Tpr7pA
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support