Saturday, August 3, 2019

विंडीज सीरीज से T20 वर्ल्ड कप की तैयारी: विराट

लॉडरहिलकप्तान ने कहा कि अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत की तैयारियां वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज से शुरू हो जाएंगी। कोहली ने शनिवार को सीरीज के शुरुआती मैच से पहले कहा, ‘हां, टी20 विश्व कप के लिए हमारी तैयारी शुरू हो गई हैं। हम इससे पहले 25-26 मैच और खेलने हैं और हमें परिस्थितियों के आधार पर अपने सर्वश्रेष्ठ 11 और सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी ढूंढने हैं।’ उन्होंने कहा, ‘युवाओं के लिए अपना स्थान पक्का करने का यह अच्छा मौका है।’ मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर ने टीम में वापसी की है, जबकि राहुल चाहर और नवदीप सैनी भारत के लिए पर्दापण करने को तैयार हैं। टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खेला जाएगा। पिछला चरण भारत में आयोजित किया गया था, जिसमें मेजबान टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। भारत को सितंबर में दक्षिण अफ्रीका से, नवंबर में बांग्लादेश से, दिसंबर में वेस्ट इंडीज से और घरेलू सरजमीं पर जनवरी 2020 में जिम्बाब्वे से तीन मैचों की सीरीज खेलनी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OEfUmr
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support