Saturday, August 3, 2019

T20I: गप्टिल पीछे, सिर्फ रोहित ही हैं कोहली से आगे

नई दिल्ली भारतीय कप्तान फ्लोरिडा में वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में जब 10वां रन बनाया तो उन्होंने टी-20 इंटरनैशनल में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ दिया। अब वह टी-20 इंटरनैशनल में सबसे अधिक रन बनाने वाली लिस्ट में एक स्थान ऊपर यानी दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मैच से पहले टी-20 इंटरनैशनल करियर में 67 मैच खेलते हुए 2263 रन बनाए थे और सबसे अधिक रन बनाने वाली लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे। विराट, गप्टिल से महज 9 रन पीछे थे। उन्होंने पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद, जो ओसाने थॉमस ने किया, सिंगल लेते ही गप्टिल को पीछे छोड़ दिया। विराट इस मैच में 19 रन बनाकर आउट हुए। उनके नाम अब टी-20 इंटरनैशनल में 68 मैचों में 2282 रन दर्ज हो गए हैं। कीवी क्रिकेटर गप्टिल ने 76 मैचों में 33.91 की औसत से 2272 रन बनाए हैं। वह सबसे अधिक टी-20 इंटरनैशनल रन बनाने की लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर हैं। पढ़ें: रोहित हैं नंबर वन इस लिस्ट में टॉप क्रिकेटर की बात करें तो भारतीय ओपनर रोहित 95 मैचों में 2355 रन के साथ पहले नंबर पर हैं। बता दें कि भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहला T20 मैच सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड (लॉडरहिल) पर खेला गया। टी-20 इंटरनैशनल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
  1. (भारत): 2355 रन
  2. विराट कोहली (भारत): 2282 रन
  3. मार्टिन गप्टिल (न्यू जीलैंड): 2272 रन
  4. शोएब मलिक (पाकिस्तान): 2263 रन
  5. ब्रैंडन मैकलम (न्यू जीलैंड): 2140 रन


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2GMqxNv
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support