Tuesday, August 6, 2019

भारत vs वेस्ट इंडीज, तीसरा टी20- लाइव कॉमेंट्री

गयाना भारत और वेस्ट इंडीज के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 इंटरनैशनल मैच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। आउटफील्ड गीली होने के चलते टॉस होने में देरी होगी। इससे पहले हल्की बूंदाबादी हो रही थी लेकिन टॉस के आधिकारिक समय से पहले बारिश रुकी और धूप भी खिली। इस बीच कप्तान विराट कोहली पिच का मुआयना करने उतरे। भारतीय टीम 3 मैचों की इस टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। उसने सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल (फ्लोरिडा) में खेले गए सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज की थी। पहला मैच भारत ने 4 विकेट से जीता, जबकि दूसरे मैच में DLS के तहत 22 रनों से जीत मिली। टीमें (संभावित) भारत- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, केएल राहुल, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी और खलील अहमद वेस्ट इंडीज सुनील नरेन, एविन लुइस, निकोलस पूरन, शिमरॉन हेटमायर, कायरन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कॉर्लोस ब्रैथवेट, कीमो पॉल, ओशाने थॉमस, खारे पियरे और शेल्डन कॉटरेल


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2T8XdWx
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support