प्रोविडेंस (गयाना) भारत और वेस्ट इंडीज के बीच गयाना के प्रोविडेंस में सीरीज का पहला वनडे खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। बारिश के चलते ओवरों में कटौती की गई है और अब मुकाबला 43-43 ओवर का होगा। मैच में टॉस से पहले ही बारिश हुई और खराब मौसम के चलते खेल शुरू होने में देरी हुई। बाद में भारतीय समयानुसार साढ़े 8 बजे टॉस हुआ। इससे पहले मैच अधिकारियों ने फैसला किया कि मुकाबला 43-43 ओवर का होगा। टीम इस प्रकार है- भारत- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केदार जाधव, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, खलील अहमद और कुलदीप यादव वेस्ट इंडीज- क्रिस गेल, इविन लुईस, शाई होप, शिमरॉन हेटमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, फैबियन एलन, कार्लोस ब्रैथवेट, केमार रोच, शेल्डन कॉटरेल
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31udMiK






0 comments:
Post a Comment