Saturday, August 3, 2019

भारत vs वेस्ट इंडीज: पहला T20, LIVE कॉमेंट्री

लॉडरहिल भारत और वेस्ट इंडीज के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच फ्लोरिडा (अमेरिका) के लॉडरहिल में खेला जा रहा है। मैच में भारत के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। पहले माना जा रहा था कि विराट कोहली को इस सीरीज में आराम दिया जा सकता है लेकिन वह ही इस सीरीज में टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। इस दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी के बजाय ऋषभ पंत विकेटकीपिंग संभाल रहे हैं। भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन करीब एक महीने बाद मैदान पर उतरे हैं। वह वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गए थे और केवल 2 ही मैच खेल पाए थे। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में वेस्ट इंडीज वर्ल्ड चैंपियन है। ऐसे में इस टीम को हल्के में लेना कोहली ऐंड कंपनी को भारी पड़ सकता है। विंडीज टीम की कमान के हाथों में है। बराबरी पर है रेकॉर्ड भारत और वेस्ट इंडीज के बीच अब तक 11 टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें दोनों ने 5-5 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका। फरवरी के बाद पहली बार भारतीय टीम टी20 इंटरनैशनल मैच खेलेगी। साल 2016 में भारत और वेस्ट इंडीज की टी20 में भिड़ंत इसी मैदान पर हुई थी, तब एक मैच विंडीज टीम ने 1 रन से जीता जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण धुल गया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2T4ia4F
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support