Sunday, August 4, 2019

भारत vs विंडीज दूसरा T20, देखें लाइव कॉमेंट्री

लॉडरहिल (फ्लोरिडा) भारतीय टीम और वेस्ट इंडीज के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम, लॉडरहिल में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने विंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। बता दें कि भारत ने पहले टी-20 मैच में चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है। दोनों टीमों के बीच शनिवार को यहां सीरीज का पहला टी-20 मैच हुआ था। टॉस & टीम भारतीय कप्तान विराट कोहली ने यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है। भारतीय टीम में इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि विंडीज टीम में जॉन कैंपबेल की जगह पियरे टीम में शामिल किए गए हैं। सुनील नरेन आज ओपनिंग करेंगे। 8 वर्ष बाद भारत के पास सीरीज जीत का मौकाभारतीय टीम अगर दूसरा मुकाबला जीत लेती है तो वेस्ट इंडीज के खिलाफ विदेश में 8 साल बाद सीरीज जीतने का गौरव हासिल करेगी। पिछली बार भारत ने 2011 में वेस्ट इंडीज में 1-0 से सीरीज जीता था। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम ने छह में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्ट इंडीज को पांच मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबले में नतीजा नहीं निकला। रोहित के निशाने पर गेल का रेकॉर्डशर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अबतक 104 छक्के लगा चुके हैं। इस प्रारूप में सबसे ज्याद छक्के जड़ने का कीर्तिमान गेल के नाम है। शर्मा यदि दूसरे मैच में दो छक्के लगा लेते हैं तो वह वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज के रेकॉर्ड को तोड़ देंगे। टीमें... प्लेइंग-XI भारत- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, केएल राहुल, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी और खलील अहमद वेस्ट इंडीज सुनील नरेन, एविन लुइस, निकोलस पूरन, शिमरॉन हेटमायर, कायरन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कॉर्लोस ब्रैथवेट, कीमो पॉल, ओशाने थॉमस, खारे पियरे और शेल्डन कॉटरेल


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33cUFLJ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support