Friday, September 13, 2019

इंग्लैंड के खिलाफ स्मिथ 10वीं बार 50 के पार

लंदन शानदार फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड में खेली जा रही एशेज सीरीज में एक रेकॉर्ड बना दिया है। शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के द ओवल स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्मिथ ने 80 रनों की पारी खेली। यह इस सीरीज में उनकी पांचवीं हाफ सेंचुरी थी। इसके साथ ही वह किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा बार लगातार पारियों में 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। देखें: स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में लगातार 10वीं बार 50 का आंकड़ा पार किया। स्मिथ ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक का रेकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने इंग्लैंड के ही खिलाफ लगातार 9 पारियों में 50+ का स्कोर बनाया था। स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ 2017-19 के बीच खेली गईं 10 टेस्ट पारियों में पांच शतक ( दो दोहरे शतक शामिल) के अलावा पांच अर्धशतक लगाए। जोफ्रा आर्चर के छह विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 225 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड ने पहली पारी में 264 रन बनाए। वह दूसरी पारी में 69 रनों की बढ़त के साथ उतरी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए नौ रन बनाकर अपनी बढ़त को 78 रनों तक पहुंचा दिया है। रॉरी बर्न्स चार और जोए डेनले एक रन बनाकर खेल रहे हैं। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे चल रही है। किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज टीम खिलाफ दौरान पारियां स्कोर
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 2017-2019 10 236, 76, 102*, 83, 144, 142, 92, 211, 82 और 80
इंजमाम पाकिस्तान इंग्लैंड 2001-06 9 114, 85,53, 72, 109, 100*, 97, 69 और 56
क्लाइव लॉयड वेस्ट इंडीज इंग्लैंड 1980-84 8 56, 101, 64, 100, 66, 58, 95 और 71
जैक कालिस सा. अफ्रीका पाकिस्तान 2007-10 8 51, 155, 100*, 59107*, 73, 135*और 105
संगकारा श्रीलंका बांग्लादेश 2013-14 8 54, 142, 105, 13955, 75, 319 और 105
इंजमाम ने इंग्लैंड के खिलाफ 2001-2006 के बीच यह कारनामा किया था। इंजमाम के बाद वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड का नाम आता है जिन्होंने इंग्लैंड के ही खिलाफ 1980-84 के बीच 8 बार 50+ स्कोर बनाया था। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक कालिस ने पाकिस्तान के खिलाफ 2007-10 के बीच 8 बार और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने 2013-14 में बांग्लादेश के खिलाफ 8 बार यह कारनामा किया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZV6nwq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support