नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण से लेकर अब तक विराट के खेल और फिटनेस में गजब का सकारात्मक बदलाव आया है। विराट आज दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में शुमार हैं। कोहली ने टि्वटर पर अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है। कोहली के इस फोटो को देखकर फैंस उनके हेयरस्टाइल की तुलना सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' से कर रहे हैं। शुक्रवार को 30 वर्षीय विराट ने टि्वटर पर अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है। विराट ने फोटो के साथ कैप्शन दिया- 'मैं, अपने जवां दिनों को जाते हुए देखते हुए' पढ़ें, पुरानी तस्वीर में युवाओं के स्टाइल आइकॉन विराट ने अपनी किशोरावस्था की तस्वीर पोस्ट की है और दूसरी में आज के दौर की तस्वीर है। इसमें उन्होंने एक टी-शर्ट पहनी हुई है। पहली तस्वीर को देखकर फैंस को सलमान खान का 'तेरे नाम' फिल्म में निभाया राधे का चरित्र याद आ गया। इस फिल्म में सलमान का हेयर स्टाइल काफी पसंद किया गया था। एक यूजर ने कहा, 'बचपन में आपका हेयरस्टाइल सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' जैसा है।' वहीं एक यूजर ने उनके स्टाइल की तारीफ की है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2IcTliU






0 comments:
Post a Comment