नई दिल्ली देश का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का लैंडिंग से महज 2.1 किलोमीटर पहले सम्पर्क टूट गया। इस अनहोनी से इतिहास दर्ज करने से चूक गया लेकिन देशवासियों ने उसके हौसले को सलाम किया। इसी कड़ी में खेल जगत भी नहीं पीछे रहा। भारतीय ओपनर शिखर धवन, दिग्गज वीरेंदर सहवाग, आकाश चोपड़ा के अलावा रेसलर योगेश्वर दत्त ने इसरो के जज्बे को सलाम किया। धवन ने लिखा, टीम इसरो, आपकी कड़ी मेहनत के लिए हमें आप पर गर्व है। आप हारे नहीं हैं, हमें और करीब ले गए हैं। इस उम्मीद को जिंदा रखें। पूर्व भारतीय धुरंधर वीरेंदर सहवाग ने ट्विटर पर लिखा, 'ख्वाब अधूरा रहा पर हौसले जिंदा हैं, इसरो वो है जहां मुश्किलें शर्मिंदा हैं। हम होंगे कामयाब।' क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने लिखा, 'ये तब ही एक नाकामयाबी होगी, यदि हम इससे सीखे नहीं। हम मजबूती से वापसी करेंगे। मैं इसरो की टीम के जज्बे को सलाम करता हूं जिसने करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों को एक किया। अभी बेस्ट आना बाकी है।' देश के स्टार पहलवान और ओलिंपिक मेडलिस्ट रेसलर योगेश्वर दत्त ने लिखा, 'हमें गर्व है अपने वैज्ञानिकों पर और यकीन है की अगले प्रयास में सफलता ज़रूर मिलेगी। जय हिंद, जय भारत।' पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा, 'औसत लोगों की इच्छाएं और आशाएं होती हैं। आत्मविश्ववासी लोगों के पास लक्ष्य और योजनाएं होती हैं। इसरो, हमें आप पर गर्व है।' ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा, 'कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, इसरो टीम और वैज्ञानिकों पर गर्व है। हिंदुस्तान जिंदाबाद।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34txDk5






0 comments:
Post a Comment