नई दिल्लीभारतीय टीम का घरेलू सीजन बहुत बिजी है। साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे खेलना है। इसके अलावा टीम को न्यू जीलैंड का दौरा भी करना है। टीम इस पूरे सीजन में टी20 क्रिकेट पर अधिक फोकस करेगी। भारतीय टीम के इस शेड्यूल में अगले साल होने वाले वर्ल्ड टी20 की तैयारी भी नजर आती है। टीम इंडिया के इस सीजन की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज से हो चुकी है। इसके बाद बांग्लादेशी टीम का दौरा करेगी। भारतीय टीम की कोशिश अधिक से अधिक टी20 इंटरनैशनल खेलकर वर्ल्ड कप से पहले टीम संयोजन ठीक करना चाहेगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खत्म हो चुकी है। इसके बाद 2 अक्टूबर से दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। साउथ अफ्रीका से सीरीज के बाद टीम इंडिया के पास 10 दिन विश्राम के लिए होंगे और इसके बाद भारतीय टीम यहां बांग्लादेश के खिलाफ 3 T20I और 2 टेस्ट खेलने आएगी। 6 दिसंबर से उसके सामने वेस्ट इंडीज की टीम होगी। विंडीज की टीम यहां 3 T20I और 3 टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। वैसे तो जिम्बाब्वे की टीम को जनवरी में भारत दौरे पर आना है। यहां 3 T20I शेड्यूल हैं, हाल ही में ICC ने जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर दिया है। 14 जनवरी को टीम इंडिया मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज करेगी। इस सीरीज का अंतिम मुकाबला 19 जनवरी को बेंगलुरु में होगा। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारतीय टीम न्यू जीलैंड के खिलाफ उसके घर पर 24 जनवरी से 5 T20I, 3 वनडे और 2 टेस्ट की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का समापन टेस्ट सीरीज से होगा, अंतिम टेस्ट 29 फरवरी को क्राइस्टचर्च में शुरू होगा। सितंबर 2019 में साउथ अफ्रीका की टीम को सिर्फ तीन T20I और 3 टेस्ट मैच खेलेगी। लेकिन अपने इस भारत दौरे को वह तीनों फॉर्मेट के लिहाज से मार्च 2020 में पूरा करेगी। अफ्रीकी टीम 12 मार्च से 18 मार्च के बीच 3 वनडे मैच खेलेगी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2l77KFf






0 comments:
Post a Comment